Aaj ka Panchang: आज है कालाष्टमी, ‘शिववास’ समेत बन रहे अद्भुत संयोग, पढ़ें आज का पंचांग

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 599 शब्द|📅 30 May 2024

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 30 May 2024: आज गुरुवार है। तारीख है 30 मई 2024। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी मनाई जाती है। इस प्रकार ज्येष्ठ माह की कालाष्टमी 30 मई यानी आज है। यह दिन काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन देवों के देव महादेव के रौद्र रूप काल भैरव देव की पूजा-उपासना की जाती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

इसके साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु व्रत-उपवास रखा जाता है। साधक कालाष्टमी पर विशेष अनुष्ठान कर तंत्र विद्या सीखते हैं। कठिन भक्ति से प्रसन्न होकर काल भैरव देव साधक को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। धार्मिक मत है कि कालाष्टमी पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

Aaj ka Panchang: आज है कालाष्टमी, 'शिववास' समेत बन रहे अद्भुत संयोग, पढ़ें आज का पंचांग
पंडित प्रमोद शास्त्री, श्री हरि दर्शन मन्दिर, अशोक नगर, जालंधर

संकट और क्लेश दूर हो जाते हैं

साथ ही जीवन में व्याप्त दुख, संकट और क्लेश दूर हो जाते हैं। पंडित प्रमोद शास्त्री की मानें तो कालाष्टमी पर दुर्लभ शिववास का योग बन रहा है। साथ ही कई अन्य मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। आईए, आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

आज का पंचांग (Panchang 30 May 2024)

शुभ मुहूर्त – ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 30 मई को है। इस दिन अष्टमी तिथि दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और 31 मई को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। कालाष्टमी पर निशा काल में काल भैरव देव की पूजा की जाती है। इसके लिए 30 मई को कालाष्टमी मनाई जा रही है।

योग

ज्योतिषियों की मानें तो कालाष्टमी पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। रवि योग सुबह 05 बजकर 31 मिनट से लेकर 07 बजकर 31 मिनट तक है। साधक प्रात: काल में स्नान-ध्यान के बाद काल भैरव देव की पूजा-उपासना कर सकते हैं।

इस दिन बव और बालव करण के योग बन रहे हैं। इसके बाद कौलव करण का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष तीनों करण को शुभ मानते हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनचाहा वर प्राप्त होता है।

Aaj ka Panchang: आज है कालाष्टमी, 'शिववास' समेत बन रहे अद्भुत संयोग, पढ़ें आज का पंचांग

शिववास योग

कालाष्टमी पर दुर्लभ शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 11 बजकर 44 मिनट से हो रहा है। इस समय से ही ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत हो रही है।

इस समय से भगवान शिव कैलाश पर जगत जननी मां पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे। इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 14 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- देर रात 01 बजकर 03 मिनट पर
  • चंद्रास्त- दोपहर 11 बजकर 44 मिनट पर

पंचांग

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक

अशुभ समय

  • राहु काल – दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 03 बजकर 46 मिनट तक
  • गुलिक काल – सुबह 08 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक
  • दिशा शूल – दक्षिण

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुंभ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *