Canada-India News: कनाडा से संचालित हो रहा है पंजाब में अपराध, खालिस्तानी समर्थकों को शरण दे रहा है Canada

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली/ओटावा (कनाडा)। Canada-India News: Jaishankar on Hardeep Nijjar killing – कनाडा (Canada) में तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन तीनों भारतीयों ने मिलकर खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या की है। इस पर अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर जो कुछ हो रहा है, वह ज्यादातर उनकी आंतरिक राजनीति के कारण है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत का कोई लेना-देना नहीं है।

S. Jaishankar, Minister of External Affairs of India
S. Jaishankar, Minister of External Affairs of India

भारत पर आरोप लगना गलत

एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा बिना सबूतों के भारत पर गलत काम करने का आरोप लगाता है। दरअसल, एस जयशंकर इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा पुलिस तीनों आरोपियों का भारत सरकार से लिंक होने की जांच कर रही है।

पुलिस के अपडेट का इंतजार करना होगा

जयशंकर ने कहा कि भारत कनाडाई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन भारतीयों के बारे में जानकारी साझा करने का इंतजार करेगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने गिरफ्तारियों की खबरें देखी हैं और संदिग्ध स्पष्ट रूप से किसी प्रकार की गिरोह पृष्ठभूमि के भारतीय हैं और इसपर पुलिस के अपडेट का इंतजार करना होगा।

hardeep singh nijjar
hardeep singh nijjar

विदेश मंत्री जयशंकर ने आगे कहा कि हमने कई बार चिंता व्यक्त की है कि भारत में विशेष रूप से पंजाब में संगठित अपराध को कनाडा से संचालित होने की अनुमति दी जा रही है, जिसपर रोक होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

विदेश मंत्री ने कहा कि खालिस्तान समर्थक लोगों का एक वर्ग कनाडा के लोकतंत्र का उपयोग कर रहा है, एक लॉबी बना रहा है और वोट बैंक बन गया है। जयशंकर ने दावा किया कि कनाडा में सत्तारूढ़ दल के पास संसद में बहुमत नहीं है और कुछ दल खालिस्तान समर्थक नेताओं पर निर्भर हैं।

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *