Lok Sabha Election: कांग्रेस दफ्तर पर हमला, कई गाड़ियां तोड़ी, कांग्रेसियों को जमकर पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गौरीगंज। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी जहां सियासी मैदान में अपने प्रतिद्वंदी से लड़ रहे हैं, वहीं उनके वर्कर तोड़फोड़ और लड़ाई से गुरेज नहीं कर रहे है। ताजा माममला गौरीगंज (Gauriganj) का आया है। यहां कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के बाहर आधी रात अराजकतत्वों ने अचानक कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

जानकारी के मुताबिक गाड़ियों के शीशे तोड़ रहे लोगों का जब कांग्रेसी वर्करों ने विरोध किया तो गुंडों ने कांग्रेसियों को भी जमकर पीटा। हमले में चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं हैं।

भाजपा के लोगों ने किया हमला

घटना रविवार देर रात पौने 12 बजे के करीब उस समय हुई जब कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने भाजपा पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के सामने सब कुछ हुआ और वह देखती रही। कांग्रेस के लोग कार्यालय से बाहर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने शराब के नशे में उत्पात किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। वहीं भाजपा ने आरोपों का खंडन किया है। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना हुई है, आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के 24 से ज्यादा छात्रों पर FIR दर्ज

पंजाब: महिलाएं पूछ रही हैं – कहां है 1000 रुपए? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *