CBSE Results: इनोसेंट हार्ट्स के 12वीं कक्षा के छात्रों का शानदार परिणाम, अभिनव अग्रवाल ने 97.2% अंकों के साथ किया स्कूल में टॉप

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। CBSE Results: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 55 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 165 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में नॉन मेडिकल में अभिनव अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया, दक्ष गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, अनन्या कपूर ने 95.6% तथा श्रेष्ठ वर्मा ने 93.6 % प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स में ग्रीन मॉडल टाऊन की महक ढींगरा 96.6 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही।

हर्षित भाटिया को 96% अंक

इसी तरह हर्षित भाटिया ने 96% अंक, ईशान व एकम सचदेवा ने 95.8% अंक प्राप्त किए। मेडिकल में एंजल व पाखी ने 92.6% प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, तरुण ने 92.1% अंक हासिल किए।

वरदान सेठ को 96.2 प्रतिशत अंक

लोहारा ब्रांच में कॉमर्स में वरदान सेठ 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्नव गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक, अरमान सेठ ने 93.8 % अंक तथा ह्यूमैनिटीज में यशिका शर्मा 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वोनिशा को 93% अंक

नूरपुर ब्रांच में वोनिशा ने 93% व अमोलदीप ने 92 % अंक प्राप्त किए। पेंटिंग में कुल 4 विद्यार्थियों ने, मैथ्स में 1विद्यार्थी, इंग्लिश में 1विद्यार्थी ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें -कनाडा में छिपे हैं भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स, एक्शन नहीं ले रही ट्रूडो सरकार?

सभी स्कूलों के प्राचार्यों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अमित शाह होंगे देश के PM? योगी से छिन जाएगी CM की कुर्सी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *