Jalandhar News: जालंधर में पकड़े गए 11 कुख्यात चोर, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरियाणा (Haryana), राजस्थान (Rajasthan) और राज्य के अलग अलग हिस्सों में ज्यूलरी शॉप्स (Jewelery Shops) को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

पुलिस ने गिरफ्तार किए चोरों से भारी मात्रा में महंगी ज्वैलरी सहित हथियार और वारदात में इस्तेमाल किए गए बाइक बरामद किए हैं। जालंधर में आरोपियों ने गदईपुर के पास स्थित अमित ज्वेलर्स और श्रीनाथ ज्वेलर्स के शोरूम में करोड़ों रुपए के गहने चोरी कर लिए थे।

चोरों को रेरू पिंड के पास से पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक इन चोरों को जालंधर के रेरू पिंड के पास से पकड़ा गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में कई वारदातें कर चुके थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान नहीं बताई है।

स्पेशल सेल की टीम ने चोरों को पकड़ा

कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि स्पेशल सेल की टीम पिछले काफी समय से उक्त आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। बीते दिन टीम को सूचना मिली कि उक्त आरोपियों की रेरू के पास गतिविधि देखी गई है।

आरोपियों के खिलाफ ट्रैप लगाया

जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ ट्रैप लगाया हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले सिर्फ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अन्य आरोपियों को पुलिस ने अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें – कनाडा सरकार की बड़ी घोषणा, अगर कनाडा में रहना है, तो करना होगा ये काम

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी माह में करीब 8 चोरों ने गदईपुर में उक्त वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने पहले शोरूम का शटर तोड़ा था, फिर शीशा तोड़कर शोरूम में घुस गए थे। सारी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। CCTV देखने से पता चला था कि नकाबपोश चोर रात डेढ़ बजे शोरूम में घुसे थे। वारदात के बाद आरोपी हाईवे की ओर फरार हो गए थे।

PM मोदी को केजरीवाल की खुली चुनौती, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *