Punjab News: पंजाब के 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पैंड, AAP नेता को शो-काज नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: Six officers suspended in Punjab -पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब में 6 अधिकारी और कर्मचारी को सस्पैंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है। सस्पैंड किए गए अधिकारी और कर्मचारी गुरदासपुर लोकसभा (Gurdaspur) हल्के के अंतर्गत फतेहगढ़ चुड़ियां में ड्यूटी थी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में इमीग्रेशन रूल्स में हुआ बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक चुनाव संहिता ठीक से लागू न करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने फतेहगढ़ चडिय़ां के बीडीपीओ (ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी) समेत 6 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित कर तुरंत कार्रवाई के आदेश

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिलने के बाद गुरदासपुर के रिटर्निंग ऑफिसर-कम-जिला चुनाव अधिकारी ने सभी ग्राम रोजगार सेवकों, प्रदत सिंह बीडीपीओ, कुलजिंदर सिंह ग्राम विकास अधिकारी, मेजर सिंह पंचायत सचिव, विलियम मसीह, सुखजीत सिंह, शमशेर सिंह को निलंबित कर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

प्रवक्ता ने बताया कि फतेहगढ़ चुडिय़ां विधायक की ओर से शिकायत मिली थी कि सरकारी पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जा रही है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

AAP के जिला प्रधान को नोटिस

मामले की जांच के बाद शिकायत सही पाई गई और इस संबंध में आम आदमी पार्टी (AAP) गुरदासपुर के जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया। पार्क में इन टाइलों को डंप करने वाले प्रतिनिधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएसपी को और ओम प्रकाश (प्रबंधक-कम-वीडीओ) और कुलदीप सिंह (पंचायत सचिव) के खिलाफ ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के निदेशक को पत्र लिखा गया था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 जगहों पर रेड में 3 करोड़ रुपए जब्त

चुनाव आचार संहिता का पालन नहीं करा पाने के कारण उन्हें निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी है। इसी तरह फतेहगढ़ चूडियां के गांव बद्दोवाल कलां में सीमेंट बैंच बांटने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव के दिलबाग सिंह और सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *