Punjab News: जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर ने संभाला कार्यभार, 2009 बैच के हैं IPS

Daily Samvad
2 Min Read
Swapan-Sharma-IPS
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: साल 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी स्वपन शर्मा (IPS Swapan Sharma) ने शनिवार दोपहर जालंधर में पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) का पदभार संभाल लिया। कमिश्नर कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अपने अधीन सभी विभागों का ब्यौरा लिया और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के 8 अफसरों पर कार्रवाई करने वाली चार्जशीट गायब!

आपको बता दें कि चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने स्वपन शर्मा का अचानक तबादला कर दिया था। जिसके बाद से उनकी पोस्टिंग पेंडिंग चल रही थी। उनकी जगह राहुल एस को तैनात किया गया था।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

राहुल जालंधर के सीपी थे

वहीं, चुनाव आयोग द्वारा स्वपन शर्मा का तबादला किए जाने के बाद आईपीएस राहुल एस (Raul S) को जालंधर में तैनात किया गया था। चुनाव खत्म होते ही पंजाब सरकार ने स्वपन शर्मा को फिर से जालंधर पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात कर दिया। वहीं, सीपी शर्मा जालंधर ग्रामीण क्षेत्र में एसएसपी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Punjab News: जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर ने संभाला कार्यभार, 2009 बैच के हैं IPS

पंजाब के कई जिलों में रहे हैं SSP

स्वपन शर्मा ने बठिंडा के ज्ञानी जैल सिंह कॉलेज से इंजीनियरिंग की थी। जिसके बाद उन्होंने साल 2008 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा का एग्जाम क्लियर किया था। उनकी पहली नियुक्ति शिमला के चौपाल में ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर के रूप में हुई थी।

जिसके बाद 2009 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की, ट्रेनिंग के बाद उन्हें पंजाब कैडर अलॉट हुआ। IPS स्वपन शर्मा बतौर SSP फाजिल्का, बठिंडा, रोपड़, संगरूर, जालंधर और अमृतसर देहाती में सेवाएं निभा चुके हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *