PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली PM की शपथ, राजनाथ, अमित शाह, गड़करी समेत इन मंत्रियों ने ली शपथ, देखें LIVE

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Narendra Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ली।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

नरेंद्र मोदी के साथ राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), अमित शाह (Amit Shah), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari), जेपी नड्डा (JP Nadda), शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), निर्मला सीतारमण (Nirmla Sitaraman), एस जयशंकर (S. Jaishankar), मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने शपथ लिया।

इसके साथ ही एचडी कुमार स्वामी (Haradanahalli Devegowda Kumaraswamy), पीयूष गोयल (Piyush Goyal), धमेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi), राजीव रंजन सिंह (Rajeev Ranjan Singh), सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal), डा. वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar) समेत कई मंत्रियों ने शपथ ली।

किंजारप्पू राम मोहन नायडु (Kinjarapu Ram Mohan Naidu), जूएल ओरांव (Jual Oram), प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi), गिरीराज सिंह (Giriraj Singh), अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw), ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav), गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) समेत मंत्रियों ने शपथ ली।

श्रीमती अन्नुपूर्णा देवी (Annapurna Devi), किरेन रिजजू (Kiren Rijiju), हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri), डा. मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya), जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy), चिराग पासवान (Chirag Paswan), सीआर पाटिल (C. R. Patil) समेत मंत्रियों ने शपथ ली।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के लिए राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh), डा. जीतेंद्र सिंह (Jitendra Singh), अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal), प्रताप राव गणपत राव जाधव (Pratap Rao Ganpat Rao Jadhav), जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) समेत मंत्रियों ने शपथ ली।

राज्य मंत्री

राज्य मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasada), श्रीपाद येसो नाइक (Shripad Naik), पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary), कृष्ण पाल (Krishan Pal), रामदास अठावले (Athawale Ramdas Bandu), रामनाथ ठाकुर (Ram Nath Thakur), नित्यानंद राय (Nityanand Rai), अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel), वीरन्ना सोमन्ना (V. Somanna), चंद्रशेखर पेम्मासानी (Chandra S. Pemmasani) ने शपथ ली।

इसके अलावा एसपी सिंह वघेल (S. P. Singh Baghel), शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje), कीर्ति वर्धन सिंह (Kirti Vardhan Singh), बीएल वर्मा (B. L. Verma), शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur), सुरेश गोपी (Suresh Gopi), डा. एल मुर्गन (L. Murugan), अजय टम्टा (Ajay Tamta), बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar), कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan), भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) समेत मंत्रियों ने शपथ ली।

इसके अलावा सतीश चंद्र दूबे (Satish Chandra Dubey), संजय सेठ (Sanjay Seth), रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh bittu), दुर्गादास यूइके (Durga Das Uikey), रक्षा निखिल खडसे (Raksha Khadse), सुकांता मजूमदार (Sukanta Majumdar), सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur), तोखन साहू (Tokhan Sahu) ने शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में राज भूषण चौधरी (Raj Bhushan Choudhary), भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा (Bhupathiraju Srinivas Verma), हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra), नीरूबेन भारतबाई कामबड़िया (Niruben Bharatbhai Kambalia), मुरलीधर मोहोल (Murlidhar Mohol), जॉर्ज कुरियन (George Kurian) पबित्र मार्गेरिटा (Pabitra Margherita) समेत मंत्रियों ने शपथ ली।

मोदी के साथ 63 मंत्री ले रहे हैं शपथ

कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *