Punjab News: पंजाब में SHO और उच्च अधिकारियों को DGP ने दिए आदेश, सुबह 11 बजे से करना होगा ये काम, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने पुलिस महकमे को बड़ा आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक अब पुलिस थाने के SHO से लेकर उच्च अधिकारी रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने दफ्तर में बैठेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

डीजीपी गौरव यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दफ्तर में पहल के आधार पर लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है।

आदेश सभी वर्किंग दिवस पर लागू

DGP गौरव यादव की तरफ से यह फैसला लोगों की तरफ से आने वाली शिकायतों के तुरंत निपटाने के लिए लिया गया है। यह आदेश सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस आयुक्तों, जिला एसएसपी, उपमंडल डीएसपी और एसएचओ पर लागू होंगे। आदेश सभी वर्किंग दिवस पर लागू होगा।

Punjab News: पंजाब में SHO और उच्च अधिकारियों को DGP ने दिए आदेश, सुबह 11 बजे से करना होगा ये काम, पढ़ें

उन्होंने कहना है कि पुलिस का यह भी सबसे कर्तव्य है। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। पुलिस के उक्त आदेश पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भी लागू होंगे। पुलिस मुख्यालय में विशेष डीजीपी/अतिरिक्त डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों से तय समय में मिलना होगा।

पुलिस का बड़ा कदम

डीजीपी ने साफ किया है कि सभी को उक्त आदेशों का पालन करना होगा। नागरिकों तक पहुंचने के लिए यह पुलिस का बड़ा कदम है। राज्य में कानून व्यवस्था में बनाए रखने के लिए यह प्रयास जारी रहेंगे।

सीएम भगवंत मान से मीटिंग बाद आए आदेश

लोकसभा चुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य के दौरे किए थे। वह प्रत्येक विधानसभा हलके व गांव तक पहुंच थे। इस दौरान सीएम को कई सुझाव व शिकायतें मिली थी। जैसे ही चुनाव नतीजे आए थे। उसके बाद सीएम ने अपनी रिहायश पर डीजीपी गौरव यादव से मीटिंग भी की थी।

Punjab News: पंजाब में SHO और उच्च अधिकारियों को DGP ने दिए आदेश, सुबह 11 बजे से करना होगा ये काम, पढ़ें

यह भी पढ़ें: पंजाब में ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार, GST स्कैम का पर्दाफाश

सूत्रों से पता चला है कि उसके बाद ही इस दिशा में यह कार्रवाई हुई। इससे पहले सीएम ने अधिकारियों को साफ किया लोगों से जो भी फीडबैक उन्हें मिला है। उसे हर हाल में लागू किया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। वहीं, विरोधी दल के नेताओं ने भी चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *