Aaj Ka Rashifal: घर में रहेगी सुख शांति, बिजनेस में होगा फायदा, गोचर बदलने से इन राशियों पर पड़ेगा असर

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 10 June 2024 Horoscope Today: आज सोमवार है, तारीख है 10 जून 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार आज यानी 10 जून का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

ज्योतिषियों के अनुसार मन के कारक चंद्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। इससे कई राशि के जातकों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। आइए, पंडित अनिल शुक्ला से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा , जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार आदि में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का वातावरण महसूस होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा आदि पर बाहर जा सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। साथ ही परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य से आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं। परिवार के मतभेद के कारण विरोधी लाभ उठाने में सफल होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें। नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध पैदा हो सकता है। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *