Weather Update: पंजाब समेत देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जाने मौसम का हाल

Daily Samvad
5 Min Read
Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई हिस्से लू (Heat Wave) की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली में भी कुछ दिनों के राहत के बाद एक बार फिर गर्मी सताने वाली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, सोमवार से अगले चार दिनों तक दिल्ली वासियों को लगातार लू वाली गर्मी सताएगी। मौसम विभाग की ओर 10 से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इन राज्यों में लू चलेगी

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है।

weather update
weather update

वहीं, अगर बारिश की बात की जाए तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय व आंतरिक कर्नाटक में सोमवार (10 जून) को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

जाने दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम आज भी गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच जाएगा। तापमान बढ़ने के साथ तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी, जिसके चलते लू का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। खासतौर से खुली जगहों पर लू का असर ज्यादा रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गुरुवार तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रह सकता है। चार दिन तक दिल्ली में हवा की रफ्तार भी 20 से 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

बिहार में लू का अलर्ट जारी

बिहार के भी अधिसंख्य भागों में गर्म पछुआ के कारण भीषण गर्मी व लू के थपेड़े से लोगों का बुरा हाल है। दिन में गर्म पछुआ तो रात में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। IMD के अनुसार, मौसम में 13 मई तक कोई विशेष बदलाव की संभावना है। इस दौरान गर्मी व लू का कहर जारी रहेगा।

राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत नालंदा, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में गर्म दिन रहने के साथ गर्म रात्रि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मुंबई में होगी बरसात

अगर देश में मानसून की बात करें तो मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जमकर बादल बरसे हैं, जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।

weather-news
weather-news

वहीं IMD ने सोमवार यानी कि आज दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय व उत्तरी कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

अगले 24 घंटों का मौसम?

अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *