Aaj Ka Rashifal: व्यापार में हो सकता है नुकसान, घर में विवाद से बचें, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 11 June 2024 Horoscope Today: आज मंगलवार है। हनुमान जी का दिन है, आज बड़ा मंगल भी है। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार आज यानी 11 जून का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, देखें विभागों की लिस्ट

मन के कारक चंद्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध देव की कृपा से कुछ राशि के जातकों को आज कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुँचाया जा सकता है। संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी लोगों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठायें। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम को बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। लंबी यात्रा पर जाना होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *