Weather Update: पंजाब समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई राज्य एक बार फिर से प्रचंड गर्मी से तप रहे हैं। कई राज्यों में हीटवेव (Heat Wave)चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhji) में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, देखें विभागों की लिस्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का यह दौर इस पूरे हफ्ते जारी रहने की संभावना है।

इन जगहों पर लू चलेगी

IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।

weather update
weather update

दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में सोमवार को गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। चिलचिलाती धूप के बीच तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी हीट वेव अगले कुछ दिन और परेशान कर सकता है। फिलहाल, इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।

weather
weather

हीटवेव का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में गर्मी जमकर कहर बरपा रही है। आज यानी मंगलवार को लखनऊ समेत कई जिले बेहद गर्म रहेंगे। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है।

जिस वजह से लखनऊ और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है, लेकिन यह अस्थाई रूप से रहेगा। अभी दो से तीन दिन गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

weather
weather

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की IBT Overseas Education के हरप्रीत और प्रदीप के खिलाफ FIR

मौसम विभाग ने सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अनुमान जताया है। वहीं, दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *