Aaj ka Panchang: मासिक दुर्गाष्टमी आज, देवी मां दुर्गा जी की करें पूजा, सभी दुख होंगे दूर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 14 June 2024: आज शुक्रवार है। हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। ज्येष्ठ माह में 14 जून यानी आज मासिक दुर्गाष्टमी है। इस उपलक्ष्य पर मंदिरों में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। साधक व्रत रख मां दुर्गा की श्रद्धा भाव से पूजा-आरती कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में लोहा इंडस्ट्री पर संकट, सरकार ने ठोका लाखों का जुर्माना

ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ माह की दुर्गाष्टमी पर सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को सभी शुभ कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी। आईए, पंडित प्रमोद शास्त्री से आज का पंचांग एवं राहुकाल जानते हैं।

आज का पंचांग (Panchang 14 June 2024)

शुभ मुहूर्त: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 15 जून को देर रात 12 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। मां दुर्गा की पूजा निशा काल में होती है। निशा काल में मां दुर्गा की पूजा करने से शुभ कार्यों में सिद्धि मिलती है।

maa-durga
maa-durga

योग

मासिक दुर्गाष्टमी पर सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस योग का निर्माण संध्याकाल 07 बजकर 08 मिनट तक है। ज्योतिष सिद्धि योग को शुभ कार्यों के लिए शुभ मानते हैं। इस योग में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।

करण

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बव करण का निर्माण हो रहा है। बव करण का योग देर रात 12 बजकर 03 मिनट तक है। मां दुर्गा की पूजा निशा काल में होती है। इस योग में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में एजुकेशन का खर्च, भारतीय छात्रों की पहुंच से बाहर 

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट पर

चन्द्रोदय- दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रास्त- देर रात 12 बजकर 52 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 02 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 19 मिनट से 07 बजकर 39 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 37 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 07 मिनट से 08 बजकर 52 मिनट तक

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *