Punjab News: पंजाब सरकार जल्द करेगी 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती

Daily Samvad
3 Min Read
Gurmeet Singh Khuddian
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में पशु धन के स्वास्थ्य संभाल नैटवर्क को और मज़बूत करने के उदेश्य से मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 300 वैटरनरी अधिकारियों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स.गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने दी।

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

यहाँ अपने दफ़्तर में विभाग द्वारा चलाए जा रहे अलग- अलग प्रोजैक्टों का जायज़ा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब लोक सेवा कमिश्न ( पी.पी.एस.सी.) ने वैटरनरी अधिकारियों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

दो सालों में 326 वैटरनरी अधिकारियों और 536 वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती की

बता दे कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले दो सालों में 326 वैटरनरी अधिकारियों और 536 वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती की है।

उन्होंने बताया कि पशु अस्पतालों में दवाएँ और उपकरणों की खरीद के लिए 93 करोड़ रुपए की कार्य योजना भारत सरकार को सौंपी गई है।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को मुं-हखुर और गलघोटू (हैमोरैजिक सैपटीसीमिया) विरुद्ध चलाई जा रही टीकाकरण अभियान को 30 जून, 2024 तक पूरा करने के भी निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री को इस अभियान को निर्धारित समय में पूरा करने का विश्वास दिलाते हुए पशु पालन विभाग के डायरैक्टर डा. रंजीव बाली ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 78 प्रतिशत और 75 प्रतिशत पशुओं को क्रमअनुसार मूंहखुर और गलघोटू से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है।

खुडि्डयां ने बताया कि…

स.गुरमीत सिंह खुडि्डयां ने बताया कि किसानों को डेयरी फार्मिंग पेशे को अपनाने के लिए उत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा दुधारू पशुओं की खरीद पर जनरल वर्ग को 25 प्रतिशत और अनुसूचित जातियों के लाभपात्रियों को 33 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाती है।

इस योजना के अंतर्गत प्रति पशु निर्धारित रेट 70, 000 रुपए है। विभाग ने 2023- 24 दौरान 1089 दुधारू पशुओं के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए वित्तीय सहायता के तौर पर दिए है।

उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से राष्ट्रीय पशुधन योजना के अंतर्गत पिछले पाँच सप्ताह दौरान पशु पालकों को 7200 दुधारू पशुओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

इस योजना के अंतर्गत छोटे/ मध्यम दूध उत्पादकों को एक से पाँच दुधारू पशुओं के बीमे के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। पशु पालन मंत्री ने बताया कि जनरल वर्ग को 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति के साथ सम्बन्धित दूध उत्पादकों को 70 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता दी जा रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *