Jalandhar News: जालंधर उप चुनाव क्या शिरोमणि अकाली दल नहीं लड़ेगा? वरिष्ठ नेता दलजीत चीमा ने कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar By Poll) में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। बेशक अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है कि इस बार अकाली दल (Shiromani Akali Dal) जालंधर वेस्ट में उपचुनाव नहीं लड़ेगा। फिलहाल ये खबर सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

Sukhbir-Badal
Sukhbir-Badal

चुनाव मैदान से हटने की चल रही है चर्चा

इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही अकाली दल बागी नेताओं पर भी कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि अकाली दल की ओर से अनुशासन कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। वहीं अकाली दल के चुनाव मैदान से हटने की चल रही चर्चा पर वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा (Daljit Singh Cheema) ने इनकार किया है।

डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल के चुनाव मैदान से पीछे हटने का कोई कारण नहीं है। आज शाम को स्थानीय स्तर पर अकाली दल नेतृत्व के साथ बैठक रखी गई है, जिसमें उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा पर चर्चा की जाएगी।

Mahinder-Singh-KP
Mahinder-Singh-KP

दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी गुरु प्रताप सिंह वडाला (Pratap Singh Wadala) और महिंदर सिंह केपी (Mahinder Singh KP) से बातचीत हुई है जोकि आज शाम को मीटिंग करने के बाद पार्टी को सब बता दिया जाएगा। डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि स्थानीय नेतृत्व अच्छा मार्गदर्शन कर सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल का यह खूबसूरत गांव में Thailand को दे रहा है टक्कर

कोर कमेटी की बैठक में भी कहा था कि हम उपचुनाव जमकर लड़ेंगे। एक-एक चुनाव कराने की बजाय 5 उपचुनाव एक साथ करा लेते तो पार्टियों को आसानी होती।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *