Punjab News: पंजाब में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर एक की मौत, कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) इलाके के खडूर साहिब (Khadoor Sahib) के गांव मुंडापिंड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग (Firing) में गोली लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सतबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों द्वारा गोली चलाई गई है, उनकी तरफ से भी एक व्यक्ति घायल हुआ है।

मृतक सतवीर सिंह

जमीन पर कब्जा करने की कोशिश

मृतक सतबीर के परिजनों ने बताया कि आरोपी उनको लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि लक्खू नामक व्यक्ति कई बार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुका है।

बीते दिन वे लोग जबरदस्ती उनके खेत से बिजली का खंभा हटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार ने ऐसा करने से रोक दिया और हमला करते हुए लक्खू और उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

गोली लगने से सतबीर सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। सतबीर सिंह ड्राइवरी का काम करता है। तकरीबन बाहर ही रहता था, जब यह झगड़ा हुआ तो सतबीर सिंह घर पर आया हुआ था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *