Punjab News: जालंधर के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल पर FIR दर्ज करने की तैयारी, पढ़ें पूर्व सांसद सुशील रिंकू का सनसनीखेज खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar News) से बड़ी खबर है। जालंधर के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) पर जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) एफआईआर (FIR) दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इसका खुलासा खुद पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने किया है। रिंकू ने कहा है कि पंजाब सरकार शीतल अंगुराल को जेल भेजना चाहती है।

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

जालंधर के पूर्व सांसद औऱ भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने कहा है कि भाजपा (BJP) वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) को ही उम्मीदवार बनाने जा रहा है। इसे लेकर पंजाब सरकार परेशान हो गई है।

sheetal-angural
sheetal-angural

शीतल को उम्मीदवार घोषित करेगी BJP

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा- हमारी पार्टी द्वारा शीतल को उम्मीदवार घोषित करने के बाद उन्हें किसी भी केस में नामजद किया जा सकता है। रिंकू ने कहा- मेरे सूत्रों ने बताया है कि अगर शीतल अंगुराल बीजेपी के उम्मीदवार होते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।

देखें क्या बोले सुशील रिंकू

AAP छोड़ते ही लगने लगे आरोप

सुशील रिंकू ने कहा है कि शीतल अंगुराल के आप (AAP) छोड़ने के बाद से टारगेट किया जा रहा है। जब शीतल अंगुराल आम आदमी पार्टी का हिस्सा थे, तब तो किसी भी नेता या पुलिस ने कभी उंगली नहीं उठाई। लेकिन जैसे ही शीतल ने AAP छोड़ भाजपा ज्वाइन किया, पंजाब सरकार शीतल को फंसाने की कोशिश में जुट गई।

Sushil-Rinku-and-Sheetal-Angural
Sushil-Rinku-and-Sheetal-Angural

मगर जब से शीतल ने बीजेपी जॉइन की है, तब से शीतल पर केस दर्ज करने की चर्चाएं भी तेज हो गई। रिंकू ने कहा- शीतल की टिकट अनाउंस होते ही उसे किसी न किसी केस में पुलिस नामजद करने की तैयारी में है।

AAP पर रिंकू ने उठाए सवाल

जालंधर में लोकसभा उप चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से सांसद बने सुशील कुमार रिंकू (अब बीजेपी में) ने आप की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

Sushil-Rinku
Sushil-Rinku

इस लोकसभा चुनाव में रिंकू को हार का सामान करना पड़ा था। रिंकू ने कहा- आज मैं सिर्फ इसलिए लाइव आया हूं, क्योंकि लोगों को पता होना चाहिए कि पंजाब में आम आदमी पार्टी कैसे विपक्ष को टारगेट कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल का यह खूबसूरत गांव में Thailand को दे रहा है टक्कर

रिंकू ने आप सिर्फ बदलाखोरी की राजनीति कर रही है। रिंकू ने कहा- मेरा डीजीपी गौरव यादव से अनुरोध है कि वह कोई भी अवैध कार्रवाई किसी पार्टी के दबाव में आकर न करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *