Weather Today: पंजाब में अलर्ट, तापमान पहुंचा 48 डिग्री, 23 जिलों में हीटवेव, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: देश के कई राज्य में प्रचंड गर्मी है। पंजाब (Weather Punjab) के सभी 23 जिलों का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया है। फाजिल्का का अबोहर सबसे अधिक तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज 23 जिलों के लिए लू (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया।

यह भी पढ़ें: NEET में 67 टॉपर! कैसे हुआ? पेपर लीक का सच क्या है? पूरी कहानी पढ़े

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक जहां 23 जिलों में हीट वेव चलेगी, वहीं 17 जिलों में ऑरेंज और 6 में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो 17 जून तक लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

weather heat wave
weather heat wave

बिजली की खपत बढ़ी

वहीं, राज्य में धान का सीजन शुरू होने से बिजली की खपत बढ़ गई है। बता दें कि गुरुवार को अधिकतम बिजली की मांग 15,379 मेगावाट के स्तर को छू गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक है। विभाग ने लोगों को गर्मी से बचने की नसीहत दी है।

weather
weather

इन जिलों में लूट का अलर्ट

पंजाब के आज 17 जिलों में भीषण गर्मी पडे़गी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, और मालेरकोटला जिला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल का यह खूबसूरत गांव में Thailand को दे रहा है टक्कर

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। साथ ही होशियारपुर,नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में येलो अलर्ट रहेगा।

Weather Today
Weather Today


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *