Jalandhar News: जालंधर में टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, लाडोवाल टोल हुआ फ्री, जमकर हंगामा, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Ladowal-Toll-Plaza
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/फिल्लौर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि किसान यूनियन (Kisan Union) ने जालंधर-लुधियाना (Jalandhar-Ludhiana Highway) के बीच पड़ते टोल प्लाजा (Ladowal Toll Plaza) को कब्जे में ले लिया है। यहां किसानों ने टोल प्लाजा फ्री (Toll Free) करवा दिया है। मौके पर भारी संख्या में किसान और पुलिस (Police) मौजूद है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में बेसमेंट में सोने को मजबूर हैं पंजाबी छात्र, वर्क परमिट वालों को भी संकट

जानकारी के मुताबिक पंजाब में जालंधर-पानीपत हाईवे पर लुधियाना के पास बना टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कर दिया है। जिसके बाद टोल बूथों पर किसानों ने कब्जा कर लिया है। टोल वसूली करने वाले कर्मचारियों को वहां से हटा दिया गया है। इसके बाद गाड़ियां बिना टैक्स दिए गुजर रही हैं।

ladowal-toll-plaza
ladowal-toll-plaza

किसानों ने टोल बढ़ाने का किया था विरोध

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (Bhartiya Kisan Union) टोल रेट (Toll Rate) बढ़ाने का विरोध कर रही है। उनका कहना है कि साल में तीसरी बार इस टोल के रेट बढ़ाए गए हैं। NHAI के NH-44 पर स्थित इस टोल में सबसे ज्यादा रेट वसूला जा रहा है।

kisan-morcha
kisan-morcha

उन्होंने कहा कि अगर किसी वाहन पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे एक चक्कर के लिए 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। अगर लुधियाना के निवासी को फिल्लौर जाना है तो उसका ईंधन खर्च 200 रुपए है जबकि उसका टैक्स 400 रुपए से अधिक है।

इस दौरान टोल प्लाजा के दोनों तरफ किसानों ने दरियां बिछाकर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। उधऱ, टोल प्लाजा फ्री होने से गाड़ियां बिना टैक्स के निकल रही हैं। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *