Ram Goat Navi Mumbai :बकरीद के अवसर पर मटन शॉप में ‘राम’ लिखे बकरे को लेकर मचा बवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद ,नवी मुंबई | Ram Goat Navi Mumbai : मुंबई से सटे ठाणे जिले के नवी मुंबई में एक विवाद ने तूल पकड़ लिया जब एक बकरे पर ‘राम’ (RAM) लिखकर उसे कुर्बानी के लिए बेचने की कोशिश की गई। यह मामला तब सामने आया जब कुछ हिंदू संगठनों को इस घटना की भनक लगी और उन्होंने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पंजाब-हरियाणा से लेकर दिल्ली और यूपी में आसमान से बरस रही है ‘आग’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ram Goat Navi Mumbai विवाद की शुरुआत

मटन शॉप के मालिक ने बकरीद के अवसर पर कुर्बानी के लिए एक बकरे को बेचने के लिए अपनी दुकान पर लाया था। लेकिन इस बकरे पर अंग्रेजी में ‘RAM’ लिखा हुआ था, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। जैसे ही हिंदू संगठनों को इस बारे में पता चला, वे तुरंत मटन शॉप के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Ram Goat Navi Mumbai विरोध और पुलिस की कार्रवाई

हंगामे की सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन ने मटन शॉप के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुकान के मालिक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बकरे पर ‘RAM’ किसने और क्यों लिखा।

Ram Goat Navi Mumbai सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

https://twitter.com/gaugyan/status/1801946114289258887?t=frzZmncQCKsqJzRWwEGMRA&s=19

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग ‘राम’ लिखे बकरे को पकड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों ने इसे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का जान बूझकर किया गया प्रयास बताया है।

पुलिस की जांच

नवी मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जिसने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बकरे पर ‘RAM’ किसने और क्यों लिखा। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही ने किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को होने से रोक लिया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *