Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हो जाए तैयार, जल्द शुरू होने जा रही है यात्रा

Daily Samvad
2 Min Read
Amarnath Yatra
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Amarnath Yatra 2024: भोले बाबा (Bhole Baba) के भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, वर्ष 2024 में अमरनाथ (Amarnath) की पावन यात्रा 29 जून से शुरू होगी, जिसके लिए पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। श्रद्धालु बैंक, वेबसाइट, एप्लीकेशन या अमरनाथ पहुंचकर यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

इसी के साथ आपको बता दें कि इस बार की अमरनाथ यात्रा भक्तों के लिए बेहद ही खास साबित होने वाली है क्योंकि इस बार की यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही खास इंतजाम किए हैं, जो पहली बार देखे जाएंगे।

amarnath-yatra
amarnath-yatra

5G नेटवर्क की सुविधा

आपको बता दें कि पहली बार अमरनाथ यात्रा के दौरान दोनों रास्तों पर 5G नेटवर्क की सुविधा भक्तों को दी जाएगी। रास्ते में 10 मोबाइल नेटवर्क के प्रबंध किए जाएंगे, जिससे भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के साथ 24 घंटे बिजली के लिए भी यहां पर खास प्रबंध किए गए हैं।

5G
5G

चौड़ी सड़कें, 5G नेटवर्क के अलावा यात्रा के दौरान भक्तों के खान-पान और सेहत का भी खास ध्यान रखा जाएगा। जल्द से जल्द पिघलने वाली बर्फ को समाप्त कर दिया जाएगा ताकि भक्त आराम से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें। इस बार नए इंतजाम के दौरान सड़कों को 14 फीट चौड़ा कर दिया गया है जोकि पहले सिर्फ 3 से 4 फीट चौड़ी थी।

पिछली बार 4.50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

बता दें कि पिछली बार के आंकड़ों की बात करें तो 2023 में करीब 4.50 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

मौसम के अनुसार इस बार 2024 में देर से बर्फ़बारी शुरू हुई थी जो अभी तक चल रही है। श्राइन बोर्ड ने इस बार 6 लाख श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किया हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *