Aaj ka Panchang: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत आज, पढ़ें शुभ और अशुभ समय

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 522 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 21 June 2024: हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में वट सावित्री पूर्णिमा व्रत मनाया जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 21 जून यानी आज वट सावित्री पूर्णिमा व्रत है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

इस अवसर पर विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख एवं सौभाग्य में वृद्धि के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं। साथ ही यम के देवता धर्मराज की भी उपासना करती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो वट सावित्री पूर्णिमा व्रत पर दुर्लभ भद्रावास का योग बन रहा है। साथ ही शुभ और शुक्ल योग का भी संयोग बन रहा है।

आज का पंचांग (Panchang 21 June 2024)

शुभ मुहूर्त: पंडित प्रमोद शास्त्री के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। इसके लिए 21 जून यानी आज पूर्णिमा व्रत किया जा रहा है। वहीं, स्नान-ध्यान और दान-पुण्य 22 जून को किया जाएगा।

शुभ योग

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सबसे पहले शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का समापन संध्याकाल 06 बजकर 42 मिनट पर हो रहा है। इसके बाद शुक्ल योग का संयोग बन रहा है।

शुभ योग पूर्ण रात्रि तक है। ज्योतिष शुभ और शुक्ल योग को सकारात्मक कार्यों के लिए श्रेष्ठ मानते हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

भद्रावास योग

ज्योतिषियों की मानें तो ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भद्रावास योग का निर्माण हो रहा है। भद्रावास योग सुबह 07 बजकर 31 मिनट से है। आज भद्रा स्वर्ग लोक में संध्याकाल 06 बजकर 19 मिनट तक रहेंगी। इसके बाद भद्रा पाताल में रहेंगी। भद्रा के स्वर्ग या पाताल में रहने के दौरान पृथ्वी पर समस्त जीवों का कल्याण होता है।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 24 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 22 मिनट पर

चन्द्रोदय- शाम 07 बजकर 04 मिनट पर

चंद्रास्त- प्रात: काल 05 बजकर 11 मिनट पर (22 जून)

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 07 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 53 मिनट तक

दिशा शूल – पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ

उपाय

आज के दिन लक्ष्मी माता को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही छोटी कन्याओं को धन दान दें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही घर में आनंद का माहौल व्याप्त रहता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *