Jalandhar News: एच.एम.वी. में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हंसराज महिला महाविद्यालय (Hans Raj Mahila Maha Vidyalaya) में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का आयोजन एन.एस.एस. यूनिट, आयुष मन्त्रालय एवं 2 पंजाब बटालियन एनसीसी जालंधर के सहयोग से किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

कालेज की स्टूडेंट कौंसिल एवं खेल विभाग की ओर से यह एक महत्वपूर्ण पहल रही। इस अवसर पर योग दिवस का मुय विषय नारी सशक्तिकरण रहा। इस अवसर पर योग गुरु श्री नरिंदर कुमार के संरक्षण में सभी टीचिंग, नॉन-टीचिंग एवं छात्राओं ने योगाभ्यास कर लाभ प्राप्त किया।

International Yoga Day Celebrated at HMV
International Yoga Day Celebrated at HMV

मानसिक स्वास्थ्य प्रदान कर ऊर्जावान बनाता है

योग गुरु नरिन्दर कुमार ने योग के अत्यधिक अभ्यासों की व्यवहारिक जानकारी देते हुए योगाभ्यास करवाया एवं उपस्थित सदस्यों को लाभान्वित किया। प्राचार्या डा. अजय सरीन ने इस अवसर पर सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई दी एवं कहा कि योग वास्तव में हमें शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रदान कर ऊर्जावान बनाता है।

योग का निरंतर अभ्यास से मानसिक शुद्धि के साथ-साथ शारीरिक संबलता भी प्रदान करता है। इसलिए योग को हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आयोजनकत्र्ता टीम को स्टूडेंट कौंसिल डीन उर्वशी मिश्रा, एनसीसी अध्यक्ष लैफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू एवं एन.एस.एस प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री हरमनु पाल को इस आयोजन हेतु बधाई दी।

इस अवसर पर स्पोट्र्स विभाग से डॉ. नवनीत कौर, श्रीमती रमनदीप कौर, सुपरिटेंडेंट एकाउंटस श्री पंकज ज्योति और सुपरिटेंडेंट एडमिन श्री रवि मैनी भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *