Tirupati Balaji Darshan 2024: तिरुपति बालाजी का मंदिर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहाँ भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण सामान्य दर्शन में कठिनाई हो सकती है। लेकिन अब VIP दर्शन की सुविधा के साथ, भक्तजन आसानी से और जल्दी दर्शन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, VIP दर्शन की बुकिंग की पूरी जानकारी।
श्रीवानी ट्रस्ट और VIP दर्शन
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (TTD) ने श्रीवानी ट्रस्ट (श्री वेंकटेश्वर आलय निर्माण ट्रस्ट) की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य देशभर में नए मंदिरों का निर्माण और सनातन धर्म का प्रचार करना है। इस ट्रस्ट के तहत VIP दर्शन की सुविधा भी प्रदान की गई है।
Tirupati Balaji VIP दर्शन की कीमत और बुकिंग प्रक्रिया
श्रीवानी ट्रस्ट की नई स्कीम के तहत, आप 10,000 रुपए या उससे ज्यादा का दान देकर VIP ब्रेक दर्शन की टिकट पा सकते हैं। दान करने के बाद, आपको एक रिकमंडेशन लेटर मिलेगा, जिसे दिखाकर आप 500 रुपए की अतिरिक्त राशि देकर अगले ही दिन दर्शन कर सकते हैं। एक परिवार से 9 लोगों तक को इस स्कीम के तहत टिकट मिल सकता है, जिसका मतलब है कि प्रति व्यक्ति 10,500 रुपए देने होंगे।
टिकट प्राप्त करने का स्थान
Tirupati Balaji VIP दर्शन का टिकट तिरुमाला के गोकुलम में JEO कैंप ऑफिस में मिल सकता है। यहाँ पर एक विशेष काउंटर है जहाँ आप दान देकर टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
VIP दर्शन के लिए बुकिंग कैसे करें?
Tirupati Balaji VIP दर्शन की बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इसके लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:
- TTD की वेबसाइट पर जाकर अपना ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें।
- रजिस्टर करने के बाद एक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें जिसमें आपका पूरा नाम, उम्र, लिंग, पता आदि जानकारी दें।
- पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट की कॉपी अपलोड करें।
- फीस भरें जो 500 रुपए से लेकर 10,000 रुपए प्रति व्यक्ति तक हो सकती है। फीस भरने के बाद बुकिंग कन्फर्म करें।
- कन्फर्मेशन रसीद और पास डाउनलोड कर प्रिंट कर लें। दर्शन वाले दिन इन्हें ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ ले जाएं।
Tirupati Balaji मंदिर का इतिहास
तिरुपति बालाजी मंदिर, जिसे श्री वेंकटेश्वर मंदिर भी कहा जाता है, भारत के सबसे प्राचीन और पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर के पास तिरुमाला की सातवीं पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री वेंकटेश्वर को समर्पित है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे कलियुग के कष्टों से मानव जाति को बचाने के लिए पृथ्वी पर प्रकट हुए थे।