Jalandhar News: जालंधर नगर निगम दफ्तर में अचानक पहुंचे CM के सलाहकार, मच गई अफरातफरी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के उप चुनाव को लेकर खासकर सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू (Baltej Pannu) अपनी टीम के साथ जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) दफ्तर पहुंचे और नगर निगम अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

यह भी पढ़ें: Canada News: ट्रूडो सरकार ने बंद की ये प्रक्रिया, नियमों में किए फेरबदल

जालंधर में नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन से खास मुलाकात के दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और वेस्ट हलके में लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने पर भी चर्चा की। अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंचे पन्नू ने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन के साथ करीब 20 मिनट तक बैठक की।

Baltej Pannu
Baltej Pannu

कमिश्नर से मिलकर लोगों की बात की

मीटिंग के बाद बाहर निकले सीएम के सलाहकार बलतेज सिंह पन्नू ने कहा- मैं सिर्फ अपने लोगों के मिलने के लिए आया था। नगर निगम कमिश्नर को पता है कि क्या काम करना है और क्या नहीं तो आदेश देने वाली कोई बात नहीं इसमें। सिर्फ शहर के मुद्दों पर बातचीत हुई। लोगों की कुछ समस्याएं भी सुनीं, इसके अलावा कोई खास बात नहीं थी।

पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन सिंह बंटी ने कहा- उनके वेस्ट हलके में चल रही दिक्कतों को लेकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की है। जिससे अधिकारियों ने जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। साथ ही बंटी ने कहा- सीएम मान जालंधर में रहेंगे, इससे हमारे जालंधर को फायदा होगा।

Noida। 15 हजार करोड़ का GST फ्रॉड, फर्जीवाड़े में अरबपति महिला गिरफ्तार | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *