Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, इन्हें करना पड़ेगा भागदौड़, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 30 June 2024 Horoscope Today: आज रविवार का दिन है। तारीख है 30 जून 2024। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें: Rain in Delhi: दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल टूटा, 6 लोग गंभीर घायल, बचाव कार्य जारी, कई उड़ानें रोकी गई, मुश्किल में पैसेंजर

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। साथ ही आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें नहीं, तो नुकसान होगा। पत्नी बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं नहीं, तो चोट लग सकती है। व्यापार में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें। साथ ही कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। इसके अलावा कोई नया मकान व वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार क्षेत्र में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न फंसे नहीं, तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकता है। व्यापार में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश व किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सोच-विचार कर काम करें नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी से बात को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है, जिस कारण आपको अपना निवास छोड़ना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई विशिष्ट कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट में कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी और बच्चों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *