Weather Update: केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच, गंगा जी का जलस्तर बढ़ा,11 कारें बहीं, पुल ढहा, हिमाचल की कई सड़कें बंद

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, देहरादून/चंडीगढ़। Weather Update: उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) के पास रविवार को एवलांच (Avalanche) आया। मंदिर के पीछे लगे पहाड़ी पर सुबह 5 बजे गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ का बड़ा हिस्सा सरक गया। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) में शनिवार को गंगा नदी (Ganga) का जलस्तर बढ़ने से 8 गाड़ियां बह गई थीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा गए 2 पंजाबी युवकों की सड़क हादसे में मौत

दूसरी तरफ, झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। गिरिडीह के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था। लेकिन, शनिवार को बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी की तेज धारा में पुल का गर्डर टूट कर गिर गया।

झारखंड में निर्माणाधीन पुल ढहा
झारखंड में निर्माणाधीन पुल ढहा

पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है। मेघायल, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 3 जुलाई के बीच 64.5 से 204.4mm बारिश होने की संभावना है।

weather
weather

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रविवार (30 जून) को पूरे देश को कवर कर लेगा। शनिवार (29 जून) को मानसून उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगे बढ़ गया। अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से बाकी हैं। आमतौर पर मानसून पूरे देश को 8 जुलाई तक कवर करता है।

अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश

दो-तीन दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बीते गुरुवार (27 जून) तक जून में बारिश की जो कमी 19% थी, वह शनिवार (29 जून) को घटकर 14% रह गई है। 29 जून तक सामान्यत: 157.7mm बारिश होनी चाहिए, लेकिन शनिवार तक 136mm बारिश हुई है। यह तीसरा वर्ष होगा, जब जून में सामान्य से कम बारिश दर्ज होगी। 10 वर्षों में ऐसा चार बार ही हुआ है कि बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है।

Himachal-Rain
Himachal-Rain

हिमाचल में कई सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार (29 जून) को भारी बारिश हुई। कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में तीन सड़कों पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वहीं, असम में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। डिब्रूगढ़ में सीआरपीएफ कैंप, पुलिस कैंप, लोगों के घरों में पानी भर गया है। रास्ते ब्लॉक हैं। बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है।

दिल्ली में 11 की मौत, हरिद्वार में 11 कारें बहीं

दिल्ली में बीते दो दिन हुई बारिश में 11 लोगों की मौत हो गई। 29 जून को भी 6 शव बरामद किए गए। इसमें चार बच्चे, एक युवक और एक बुजुर्ग शामिल थे। वहीं, AIIMS की पार्किंग में पानी भर गया।

Cloud-burst-In-Uttarakhand
Cloud-burst-In-Uttarakhand

उत्तराखंड में 27 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। महज तीन दिन की बारिश में शनिवार (29 जून) को हरिद्वार में गंगा नदी उफान पर आ गई। इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। 8 कारें पानी की तेज धार में बह गईं। गनीमत रही कि इस कारों में कोई नहीं था। इसके अलावा निचले इलाकों में मौजूद घरों में भी पानी भर गया।

यूपी के अयोध्या में 23-25 जून को बारिश के बाद राम पथ धंस गया था। इस मामले में यूपी सरकार ने 6 लोगों को सस्पेंड किया है। जलभराव के कारण रामपथ की 15 गलियां और मुख्य सड़क, सहित कई घर ढह गए थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *