Amritsar News: श्री दरबार साहिब के आसपास की सुरक्षा कड़ी, पुलिस तैनात; जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Amritsar News: ऑप्रेशन ब्ल्यू स्टार (Operation Blue Star) की बरसी को देखते हुए पंजाब भर में हाई अलर्ट किया गया है। ऑप्रेशन ब्ल्यू स्टार 6 जून 1984 को हुआ था। इसलिए पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने अमृतसर सहित राज्य के सभी जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट करते हुए संवेदनशील स्थानों पर पूरी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

ऑप्रेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी को देखते हुए अमृतसर में श्री दरबार साहिब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गयाहै। अकेले अमृतसर में ही 3000 से अधिक पुलिस जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राज्य के कुछ जिलों में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

अगले 3 दिनों तक पुलिस नाकों को मजबूत और शांति बनाएं रखेंगे

हर वर्ष कट्टरपंथियों द्वारा ऑप्रेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी मनाई जाती है इसलिए राज्य सरकार व पुलिस इस मामले को लेकर कोई कोताही बरतना नहीं चाहती है।

पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की छुट्टियां भी ऑप्रेशन ब्ल्यू स्टार की बरसी को देखते हुए रद्द कर दी गई हैं और उन्हें संवेदनशील स्थानों पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्स कैरी करने से मिलेगी मुक्ति, इस App की मदद से आसानी से बनेगा Passport

पंजाब के डी.जी.पी. ने सभी पुलिस कमिश्नरों तथा एस.एस. पीज. को निर्देश भेज कर कहा है कि वह अगले 3 दिनों तक लगातार अपने क्षेत्रों में पुलिस नाकों को मजबूत बनाएं और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अमृतसर में बाहर से आने-जाने वाले लोगों पर पूरी नजर रख रही है। अंतर्राज्यीय नाकों को मजबूत बनाया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *