डेली संवाद, नकोदर। Canada-Punjab News: मलसियां निवासी युवक जसमेर खैहरा की कनाडा में दर्दनाक मौत होने का सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक जसमेर सिंह खैहरा (36) शाहकोट हलके के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के भतीजे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजमेर सिंह खैहरा निवासी पत्ती साहला नगर मलसिया के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर
जसमेर सिंह खैहरा की कल सरी (कनाडा) में एक भयानक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग खैहरा परिवार और विधायक शेरोवालिया के घर उनका दुख बांटने पहुंचे।
2 बेटियां के थे पिता
मृतक जसमेर सिंह अपने पीछे पत्नी और 2 बेटियां छोड़ गया है। जानकारी देते हुए अशविंदरपाल सिंह नीटू चेयरमैन शुगर मिल नकोदर ने बताया कि जमसेर सिंह खैहरा की पत्नी और बच्चे भारत (मलसिया) आए थे।
यह भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्स कैरी करने से मिलेगी मुक्ति, इस App की मदद से आसानी से बनेगा Passport
जब वे कनाडा वापस जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें यह दुखद समाचार मिला और उन्हें दिल्ली से घर लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि जसमेर सिंह का अंतिम संस्कार साहला नगर मलसिया में किया जाएगा। शव को कनाडा से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।








