Kangana Ranaut: सांसद बनी कंगना रनौत की एयरपोर्ट पर पिटाई, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Kangana Ranaut: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट (Chandigarh Airport) का है। जहां पर तैनात CISF की महिला जवान ने कंगना रनौत को पीट दिया। पिटाई करने वाली महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

कंगना रनौत चुनाव जीतने के बाद भाजपा (BJP) की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइन्स (Vistara Airlines) की फ्लाइट UK707 से दिल्ली के लिए निकल रही थीं, तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी महिला जवान से कहासुनी हो गई। कंगना ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

kangana ranaut
kangana ranaut in Lok Sabha Elections 2024

कंगना के स्टेटमेंट से नाराज थी महिला

ये घटना गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे की है। कंगना रनोट एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से निकल रही थीं, तभी महिला जवान के साथ उनकी बहस हो गई। कंगना रनौत ने इस मामले शिकायत भी दर्ज कराई है।

कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी ने कुलविंदर को कमांडेंट कमरे में बैठाकर रखा है। फिलहाल कंगना दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

CISF जांच कर रही

इस मामले में DSP एयरपोर्ट कुलजिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास अभी थप्पड़ मारने की शिकायत नहीं आई है। मगर, CISF की एक महिला जवान ने कंगना रनोट के साथ गलत व्यवहार किया है, इसकी सूचना मिली है।

kangana ranauttt
kangana ranauttt

इस मामले में अभी CISF जांच कर रही है। जो महिला कर्मचारी है, उससे पूछताछ की जा रही है। यह मामला किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जब इस मामले में कोई शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

कंगना ने शेयर की फोटो

कंगना रनोट आज यानी गुरुवार की सुबह ही अपनी मां का आशीर्वाद लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। निकलने से पहले कंगना ने तीन फोटो शेयर की थीं।

यह भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्स कैरी करने से मिलेगी मुक्ति, इस App की मदद से आसानी से बनेगा Passport

कंगना रनोट इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह थे। कंगना ने उन्हें 74,755 वोटों से हराया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *