Weather Today: पंजाब में 19 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Today: पंजाब (Punjab Weather Report) में बुधवार को आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। Western disturbance के कारण पंजाब के कई शहरों में अचानक तापमान में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा पीआर के लिए कितने प्वाइंट्स जरुरी है, जाने पूरी खबर

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक शनिवार से पंजाब में हालात सामान्य होने लगेंगे। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूप नगर को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने उक्त चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों से जो पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के करीब रह रहा था, 2 दिन के इस मौसम के बाद ये तापमान 40 डिग्री के करीब आकर सिमट जाएगा।

एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में 7 जून तक रहने वाला है। 6 जून को 4 जिलों को छोड़ पूरे पंजाब में ओरेंज अलर्ट है। वहीं, 7 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अनुमान है कि इन इलाकों में 7 जून को भी बारिश हो सकती है। वहीं, 8 जून से पंजाब में मौसम सामान्य हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से भी ना तो हीटवेव और ना ही तूफान को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन तापमान एक बार फिर 44-45 डिग्री के आसपास पहुंचना शुरू हो जाएगा।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।

जालंधर- बुधवार शाम का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज इसमें गिरावट होगी और तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।

लुधियाना– बीते दिन का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: डॉक्यूमेंट्स कैरी करने से मिलेगी मुक्ति, इस App की मदद से आसानी से बनेगा Passport

पटियाला- बुधवार शाम का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

मोहाली- बीते दिन अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *