PM Modi Italy Visit: जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आज इटली के लिए रवाना होंगे PM मोदी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Modi Italy Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाल ही में भारत के लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार पीएम बनकर इतिहास रच दिया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस भर्ती घोटाला, 102 युवाओं से 26 लाख की ठगी

वहीं, पीएम मोदी 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर जाने को तैयार हैं। वह जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली जाएंगे।

विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर होगा

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में बताया कि शुक्रवार को होने वाले सम्‍मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और ग्‍लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर होगा।

द्विपक्षीय बैठके करने की संभावना है

शिखर सम्मेलन में भारत की यह 11वीं और पीएम मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी। प्रधानमंत्री आउटरीच सत्र में शामिल होंगे। सम्मेलन से अलग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी7 देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठके करने की संभावना है।

PM Modi Italy Visit
PM Modi Italy Visit

साथ ही पीएम मोदी इटली (Italy) की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी (PM Giorgia Meloni) के साथ भी बैठक करेंगे। विदेश सचिव ने कहा कि भारत स्विट्जरलैंड में होने वाले यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर शामिल होगा।

इस महीने स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मेलन में लगभग 90 देश शामिल होंगे। यह यात्रा पीएम मोदी को भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *