Punjab News: पंजाब में SHO की गुंडागर्दी, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे दपंति को पीटा, महिलाओं को मारे धक्के, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर (रमेश शुक्ला सफर)। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली है। इसकी एक वीडियो (VIDEO) भी सोशल मीडिया (Social Media) में तेजी के साथ वायरल हो रही है। मामला पंजाब के अमृतसर (Amritsar) का है। यहां SHO ने एक दंपति को पीट दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा जाने का प्लान? पहले पढ़ लें ये खबर! PEI की नई नीति आपके लिए भी बन सकती है मुसीबत

Dr Jasjit Chhachhi hospital
Dr Jasjit Chhachhi hospital

पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड के SHO रंजीत सिंह (SHO Ranjeet Singh) ने एक युवती और उसके पति को थप्पड़ जड़ दिए। उक्त दपंति डा. जसजीत छाछी नर्सिंग होम (Dr. Jasjit Chhachhi Nursing Home) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

दपंति का आरोप है कि अस्पताल के डाक्टर जसजीत सिंह छाछी ने इलाज के नाम पर लाखों रुपए लेकर गलत इलाज किया। इसके बावजूद उनकी बच्ची की मौत हो गई।

अमृतसर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को SHO ने मारा धक्का, युवक को थप्पड़ जड़े

SHO ने डाक्टर का पक्ष लेते हुए दपंति को ही पीट दिया

प्रदर्शन कर रहे दपंति और महिलाओं को रोकने पहुंचे SHO ने डाक्टर का पक्ष लेते हुए दपंति को ही पीट दिया। इसके बाद जब मीडिया मौके पर पहुंची तो SHO भाग खड़े हुए। उक्त दपंति ने कहा है कि SHO ने अस्पताल के डाक्टर से रिश्वत ली है। इसके बाद उनकी पिटाई SHO की है।

अमृतसर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को SHO ने मारा धक्का, युवक को थप्पड़ जड़े

छाछी अस्पताल के डा. जसजीत पर आरोप

अमृतसर के गोल्डन एवेन्यू स्थिति डा. जसजीत छाछी नर्सिंग होम (Dr. Jasjit Chhachhi Nursing Home) के डा. जसजीत सिंह छाछी पर बसंत एवेन्यू के दपंति ने बड़ा आरोप लगाया है। दपंति ने कहा है कि डा. छाछी की नालायकी के कारण उनकी बच्ची की मौत हो गई। जबकि करीब 40 लाख रुपए उन्होंने बच्ची के इलाज पर खर्च कर दिए।

अमृतसर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को SHO ने मारा धक्का, युवक को थप्पड़ जड़े

किसी को नहीं पीटा – SHO

उधर इस संबंध में जब डा. जसजीत सिंह छाछी से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर, SHO जसजीत सिंह ने मीडिया को बताया है कि उन्होंने किसी से मारपीट नहीं की है। वहीं, अस्पताल के बाहर दपंति और महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं।

पंजाब पुलिस की गुंडागर्दी देखें, LIVE

अमृतसर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को SHO ने मारा धक्का, युवक को थप्पड़ जड़े

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *