Jalandhar News: जालंधर में BJP के प्रत्याशी शीतल अंगुराल करने जा रहे हैं बड़ा धमाका

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा खुली चुनौती देने के बाद भाजपा (BJP) नेता और जालंधर वेस्ट (Jalandhar west) के उम्मीदवार शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) का बड़ा बयान सामने आया है। शीतल ने कहा है कि उन्हें सीएम मान का चैलेंज कबूल है। आज 2 बजे वे मुख्यमंत्री का बाबू जगजीवन राम चौक पर इंतजार करेंगे।

यह भी पढ़ें:  कनाडा भेजने का झांसा देकर Jalandhar के एजेंट ने ठगे लाखों रुपये, केस दर्ज

जालंधर वेस्ट हलके का उप चुनाव (Jalandhar By Poll) बड़ा ही रोमांचक होता जा रहा है। दो दिन पहले भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने आप पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार का नाम जोड़ा था। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शीतल को करारा जवाब दिया।

Bhagwant Mann And Sheetal Angural
Bhagwant Mann And Sheetal Angural

शीतल के नशे के कारोबारियों से संबंध

एक रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शीतल अंगुराल खुद करप्शन और नशे के कारोबारियों से संबंध रखते हैं, जिसकी जांच हो रही है। जल्द ही शीलत अंगुराल पर बड़ी कार्ऱवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।

सीएम मान का सबसे धांसू बयान, देखें

मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस बयान के बाद शीतल अंगुराल ने कहा है कि उनके पास सारे सबूत हैं। आज दोपहर 2 बजे बाबू जगजीवन राम चौक पर दो कुर्सी लगाएंगे। एक कुर्सी मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए रहेगी। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री आएं और सबूतों के ले जाएं।

PUNJAB का ये अफसर हर महीने कमाता है 50 लाख। GST घोटाले में बड़ा खुलासा | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *