Jalandhar News: जालंधर पहुंचे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ, CM मान पर भड़के

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भोजपुरी फिल्म स्टार और भाजपा (BJP) के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ ​​निरहुआ (Nirhua) पंजाब के जालंधर में उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए प्रचार करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के लिए वोट मांगे और मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान पर भड़क गए। शीतल अंगुराल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को दी गई चुनौती पर निरहुआ ने कहा- जब सीएम से सवाल किया गया तो वह वहां से भाग गए।

Dineshlal-yadav-nirahua
Dineshlal-yadav-nirahua

सीएम मान मैदान छोड़कर भाग गए- निरहुआ

जालंधर में प्रचार के लिए पहुंचे भोजपुरी फिल्म स्टार और भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद निरहुआ ने कहा- शीतल अंगुराल का स्वभाव ऐसा है कि वह लोगों की मदद करना जानते हैं। अंगुराल ने गलत काम करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई।

सीएम मान पर शीतल द्वारा लगाए गए आरोपों पर निरहुआ ने कहा- अगर मुख्यमंत्री गुरुवार को आते तो वहां से सबूत लेकर जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि सीएम मान वहां से भाग गए। मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि आज ही आ जाओ।

sheetal-angural
sheetal-angural

उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है, कौन सही है और कौन गलत। हमारा वोट प्रतिशत अन्य पार्टियों से ज्यादा है, आने वाले समय में भाजपा पंजाब में और सुधार करेगी। निरहुआ ने कहा- इस बार भाजपा वेस्ट हलके से चुनाव जीतेगी।

स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने की मांग

2022 के विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट पर आप उम्मीदवार शीतल अंगुराल ने जीत दर्ज की, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

हालांकि, 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले 29 मई को अंगुराल ने स्पीकर से इस्तीफा वापस लेने की मांग की थी, लेकिन तब तक इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था।

Surinder Kaur Jalandhar
Surinder Kaur Jalandhar

इस चुनाव में भाजपा ने अंगुराल को टिकट दिया है। आप ने अकाली-भाजपा सरकार में मंत्री रहे भगत चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दिया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *