Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस ट्रैवल एजैंट की अवैध इमारत सील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) ने अवैध रूप से बन रही कामर्शियल इमारत को सील कर दिया है। उक्त इमारत Rab Tour and Travels की बताई जा रही है। यह कार्ऱवाई आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह अरोड़ा की शिकायत पर की गई है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जानकारी के मुताबिक स्काई लार्क चौक से भगवान वाल्मीकि चौक को जाने वाली रोड पर होटल व्हाइट स्टोन के बिल्कुल सामने Rab Tour and Travels द्वारा अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनाई जा रही थी। जिसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने की थी।

Rab-Travel-Jalandhar
Rab-Travel-Jalandhar

Rab Tour and Travels की अवैध कामर्शियल इमारत

आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन से Rab Tour and Travels की अवैध कामर्शियल इमारत की शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक होटल व्हाइट स्टोन के ठीक सामने रब टुअर एंड ट्रैवल (Rab Tour and Travels) द्वारा अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बनाई गई है।

शिकायत के मुताबित Rab Tour and Travels की इस इमारत की न तो कोई सीएलयू (CLU) करवाई गई और न ही इसका कोई नक्शा पास है। बावजूद इसके अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत बना दी गई है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।

Gautam Jain IAS

निगम टीम ने इमारत सील की

शिकायत के बाद नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने एक्शन लेते हुए बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। बिल्डिंग ब्रांच ने Rab Tour and Travels को नोटिस भेजा। लेकिन अवैध निर्माण बंद नहीं हुआ। इसके बाद निगम ने उक्त इमारत को सील कर दिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *