Jalandhar News: जालंधर में जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या, गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में शाहकोट (Shahkot) कस्बे के पास जमीनी विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

आरोपी अपने चाचा लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा (65) की हत्या कर परिवार समेत फरार हो गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

खेत में खून से लथपथ मिला था लक्खा

लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा का अपने बड़े भाई के बेटों से जमीन का विवाद चल रहा था। भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में पानी लगाने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था।

Jalandhar Shahkot Nephew Arrested For Killing Uncle
Jalandhar Shahkot Nephew Arrested For Killing Uncle

कल सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई बार वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

शाहकोट से उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया

जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने लक्खा को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम और सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर और सुखजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *