UK Election Result 2024 : Keir Starmer बने ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री, एंजेला रेनर डिप्टी पीएम, ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री रेचल रीव्ज बनीं 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ब्रिटेन | UK Election Result 2024 : 5 जुलाई, शुक्रवार को ब्रिटेन में सत्ता बदल गई। 14 साल बाद लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी को चुनाव में हराया। इसके बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 61 साल के कीर स्टार्मर ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस ट्रैवल एजैंट की अवैध इमारत सील

UK Election Result और ऋषि सुनक का इस्तीफा

कंजर्वेटिव पार्टी, जो पिछले 14 साल से शासन कर रही थी, को लेबर पार्टी ने भारी मतों से हरा दिया। ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी से माफी मांगी। उन्होंने कीर स्टार्मर को जीत की बधाई भी दी।

लेबर पार्टी की बड़ी जीत

UK Election Result 2024 : Keir Starmer बने ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री, एंजेला रेनर डिप्टी पीएम, ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री रेचल रीव्ज बनीं 
UK Election Result 2024

लेबर पार्टी ने 650 सीटों में से 412 सीटें जीतीं। सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है, जो लेबर पार्टी ने आसानी से हासिल कर ली। कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 120 सीटों पर सिमट गई, जो उनकी सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।

नई कैबिनेट का गठन

प्रधानमंत्री बनने के बाद कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट बनाई। उन्होंने रेचल रीव्ज को वित्त मंत्री बनाया, जो इस पद पर आने वाली पहली महिला हैं। 45 साल की रेचल ने बैंकिंग सेक्टर से करियर की शुरुआत की थी। एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री बनाया गया और उन्हें समानता, आवास और समुदायों के मंत्री का भी कार्यभार दिया गया है।

Keir Starmer की स्पीच

UK Election Result 2024 : Keir Starmer बने ब्रिटेन के 58वें प्रधानमंत्री, एंजेला रेनर डिप्टी पीएम, ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री रेचल रीव्ज बनीं 
UK Election Result 2024

जीत के बाद कीर स्टार्मर ने भाषण दिया और ऋषि सुनक की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने लोगों से कहा कि चाहे उन्होंने वोट किया हो या नहीं, उनकी सरकार सभी के लिए काम करेगी। अब ‘रीसेट’ का समय आ गया है और परिस्थितियों को बदलने में समय लगेगा। उन्होंने वादा किया कि वह देश को फिर से बनाएंगे।

पीएम मोदी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कीर स्टार्मर को चुनाव में जीत की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह भारत और ब्रिटेन के बीच साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं। साथ ही, उन्होंने ऋषि सुनक के नेतृत्व की सराहना की और उनके योगदान के प्रति आभार जताया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *