Punjab News: अमृतसर में किसानों ने सांसद गुरजीत के घर बोला हल्ला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। किसान आज यानी सोमवार को देशभर के गैर भाजपाई सांसदों से संपर्क किया है। किसानों ले गैर भाजपा सांसदों से मिलकर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

किसान लगातार केंद्र के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, जिसमें एमएसपी (MSP) गारंटी कानून सबसे अहम है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर (Punjab- Haryana Border) पर बैठे किसानों ने अब संसद में अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यह तरीका अपनाया है।

किसान चाहते हैं कि

किसान चाहते हैं कि विपक्ष के साथ-साथ एनडीए (NDA) के गैर भाजपा सांसद उनके मुद्दों पर निजी विधेयक लेकर आएं, ताकि किसानों को उनका हक मिल सके। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि हर जिले में किसान सांसदों के घर तक मार्च निकाला गया। इसके बाद सांसदों से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

Sarwan Singh Pandher
Sarwan Singh Pandher

सरवन सिंह पंधेर (Sarwan Singh Pandher) ने कहा कि आज अमृतसर में एयरपोर्ट रोड स्थित बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर सभी किसान एकत्रित हुए। इसके बाद सांसद गुरजीत औजला (Gurjit Aujla) के घर तक पैदल मार्च निकाला गया और सांसद को ज्ञापन सौंपा गया।

कौन-कौन हैं उनके साथ?

किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा नेता उनकी मांगों से बचते रहे हैं। लेकिन अब देखना यह है कि विपक्ष में कौन-कौन दल उनके साथ है। आज ज्ञापन सौंपने के बाद सांसदों से संसद में उनकी मांगों को उठाने के लिए कहा जाएगा।

भाजपा के खिलाफ किसानों का लगातार प्रदर्शन

किसान नेता लगातार भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के किसानों को हरियाणा सीमा पर आने से रोका गया है, हरियाणा के किसानों को दिल्ली सीमा से और अन्य राज्यों के किसानों को भी देश की राजधानी में आने से रोका गया है।

Punjab News
Punjab News

लोकसभा चुनाव में भी किसानों ने भाजपा का बहिष्कार किया था। यह बहिष्कार अभी भी जारी है और मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *