Aaj ka Panchang: आज गुप्त नवरात्र मनाया जा रहा है, मां पार्वती संग भगवान शिव की करे पूजा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 483 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 10 July 2024: हर वर्ष आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्र मनाया जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 10 जुलाई यानी आज गुप्त नवरात्र की पंचमी तिथि है। इस अवसर पर जगत की देवी मां पार्वती संग भगवान शिव (Lord Parvati and Lord Shiv) की विशेष पूजा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी रखा जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। पंडित प्रमोद शास्त्री द्वारा दिए गए पंचांग को जानिए, जो इस प्रकार हैं।

Aaj Ka Panchang 10 July 2024 आज का पंचांग –

शुभ मुहूर्त

पंडित प्रमोद शास्त्री जी की मानें तो आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 10 जुलाई को सुबह 07 बजकर 51 मिनट से शुरू हो रहा है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 11 जुलाई को सुबह 10 बजकर 03 मिनट तक है। गुप्त नवरात्र में निशा काल के दौरान मां पार्वती की पूजा की जाती है। साधक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय स्नान-ध्यान के बाद जगत जननी मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं।

रवि योग

गुप्त नवरात्र की पंचमी तिथि पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 5 बजकर 48 मिनट से हो रहा है। वहीं, समापन सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस योग में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

bhagwan-shiv-and-parvati
bhagwan-shiv-and-parvati

शिववास योग

गुप्त नवरात्र की पंचमी तिथि पर दुर्लभ शिववास योग का भी निर्माण हो रहा है। आज शिववास योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से शुरू हो रहा है। इस योग में भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होगी।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 16 मिनट पर

चन्द्रोदय – सुबह 09 बजकर 32 मिनट पर

चंद्रास्त – दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 06 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से 03 बजकर 41 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 02 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ, मीन

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *