DIPS News: डिप्स आईएमटी के विद्यार्थियों का परिणाम रहा शानदार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: आई. के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (I.K.G.P.T.U), कपूरथला द्वारा घोषित परीक्षा सत्र अप्रैल-2024 के परिणामों में डिप्स आईएमटी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बहुत अच्छे एसजीपीए हासिल किये। 01 छात्र ने 10.00 एसजीपीए, 02 छात्रों ने 09.00 एसजीपीए से अधिक और 15 छात्रों ने 08.00 एसजीपीए से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि एमटीटीएम चौथे सेमेस्टर में लवप्रीत कौर ने 10.00, बीएचएमसीटी आठवें सेमस्टर में मिनाक्षी ने 9.69, बीएससी (फैशन डिज़ाइन) छठे सेमस्टर में मनदीप कौर ने 9.00, बीसीए छठे सेमस्टर में बिपनजीत सिंह ने 8.88।

परिणाम रहा शानदार

एमबीए चौथे सेमेस्टर में सिमरन ने 8.62, बीएससी (फैशन डिज़ाइन) छठे सेमस्टर में अनिशा ने 8.58, एमबीए चौथे सेमेस्टर में आभा ने 8.31, बीएससी (एम.एल.एस) छठे सेमस्टर में अनिकेत शुकला ने 8.26, एमबीए चौथे सेमेस्टर में शुभम कुमार ने 8.23, एमबीए चौथे सेमेस्टर में सोनमप्रीत ने 8.23।

एमएससी (आई.टी) चौथे सेमेस्टर में करनवीर सिंह ने 8.17, एमबीए चौथे सेमेस्टर में चनप्रीत सिंह ने 8.15, एमबीए चौथे सेमेस्टर में नरिंदर कुमारी ने 8.15, एमबीए चौथे सेमेस्टर में वीना ने 8.15, बीसीए छठे सेमस्टर में नताशा ने 8.08, एमटीटीएम चौथे सेमेस्टर में शिवानी ने 8.00, बीटीटीएम आठवें सेमस्टर में प्रीती ने 8.00 और बीसीए छठे सेमस्टर में हरजीत कौर ने 8.00 एसजीपीए हासिल किए।

सर्टीफिकेट देते हुए सम्मानित किया

इन सभी विद्यार्थियों को डॉयरेक्टर डॉ. के के हांडू प्रिंसिपल डॉ. रवि सिद्धू ने बधाई देते हुए सर्टीफिकेट देते हुए सम्मानित किया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप पूरी लगन के साथ मेहनत करते है तो उसका परिणाम हमेशा अच्छा ही होता है।

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और छात्रों से संस्थान, माता-पिता और शिक्षकों का गौरव बढ़ाने के लिए भविष्य में भी सफलता की इसी लय को बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *