IRCTC Char Dham Yatra Package: सितंबर में बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 13 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 392 शब्द|📅 07 May 2025

IRCTC Char Dham Yatra Package : हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करते हैं। IRCTC ने भी चारधाम यात्रा को लेकर देश के अलग-अलग शहरों से पैकेज लॉन्च किए हैं। अगर आप सितंबर महीने में चारधाम यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में BJP के चार बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी, संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु को पंजाब छोड़ने की चेतावनी

IRCTC Char Dham Yatra Package

IRCTC Char Dham Yatra Package: सितंबर में बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 13 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत
IRCTC Char Dham Yatra Package

IRCTC ने सितंबर महीने के लिए एक खास एयर टूर पैकेज निकाला है। इस पैकेज की शुरुआत 9 सितंबर को कोयंबटूर से होगी। यह पैकेज 12 रात और 13 दिन का है। इस पैकेज में यात्रा का माध्यम फ्लाइट होगा, जिसमें आप कोयंबटूर से दिल्ली आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

IRCTC Char Dham Yatra Package में शामिल सुविधाएं

IRCTC Char Dham Yatra Package: सितंबर में बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 13 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत
IRCTC Char Dham Yatra Package

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। दिल्ली से आगे का सफर बाय रोड पूरा किया जाएगा। इस पैकेज में आपको तीनों टाइम का खाना मिलेगा। साथ ही हर दिन एक लीटर पानी की बोतल भी दी जाएगी। एक टूर मैनेजर के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा, सभी तरह के सरकारी टैक्स और जीएसटी भी इस पैकेज की कीमत में शामिल हैं।

IRCTC Char Dham Yatra Package की कीमत

IRCTC Char Dham Yatra Package: सितंबर में बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 13 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत
IRCTC Char Dham Yatra Package

IRCTC ने इस पैकेज की कीमत भी उचित रखी है। अगर आप इस पैकेज को अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 77,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर करते हैं, तो उन्हें 67,500 रुपए देने होंगे। इसी तरह तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 66,150 रुपए है। बच्चों के लिए पैकेज की कीमत उनकी उम्र और बेड लेने या नहीं लेने पर 62,450 रुपए से 19,800 रुपए के बीच है।

IRCTC Char Dham Yatra Package कैसे बुक करें

IRCTC Char Dham Yatra Package: सितंबर में बनाएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान, 13 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत
IRCTC Char Dham Yatra Package

आप इस पैकेज को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां उपलब्ध फॉर्म भरना होगा। ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको अपने नजदीकी IRCTC कार्यालय में जाकर बुकिंग करनी होगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *