Vigilance Department: रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित तीन कर्मचारी रंगे हाथ पकडे

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 499 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पातड़ा। Vigilance Department: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार मुक्त मिशन के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने स्थानीय शहर के एक निजी डॉक्टर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुप्त मिशन के तहत छापेमारी की।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

देर रात स्वास्थ्य और परिवार कल्याण (Health and Family Wellness) भलाई अफसर सहित 3 कर्मचारियों को रिश्वत लेने रंगे हाथों काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है।

यहां बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए अधिकारी और अन्य कर्मचारी गर्भ में लड़का-लड़की का पता लगाने वाले अल्ट्रासाउंड पर नकेल कसने के लिए बनाई गई पंजाब हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य बताए जा रहे हैं।

क्लिनिक पर छापा मारा

शहर पातड़ा के निजी डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि कुछ महीने पहले हरियाणा के डॉक्टरों की टीम ने उनके क्लिनिक पर छापा मारा था पर उससे कुछ भी अवैध न मिलने पर वापिस गए डॉक्टरों की टीम में से एक मुख्य डॉक्टर का ड्राइवार उसे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से कथित सेटिंग करने की बातें कर हर तरह के अवैध कानूनी काम व अल्ट्रासाउंड करने के लिए मजबूर करने लग गया और उसके द्वारा बार-बार जवाब देने के बाद उसने कहा कि डॉक्टरों की टीम के पास बहुत ताकत है, उस पर कोई न कोई केस दर्ज कर दिया जाएगा।

डर के गूगल पे पर उसने 35 हजार रुपये डाले

उन्होंने कहा कि इसके बाद डर कर उस व्यक्ति द्वारा दिए गए गूगल पे नंबर पर उसने एक बार 35 हजार रुपये और एक बार 10 हजार रुपये डाल दिए। इसकी कॉल रिकॉर्डिंग आज भी उसके पास है।

Google pay
Google pay

उन्होंने कहा कि इस लेन देन के पीछे कथित ड्राइवर ने उसे लुधियाना में तैनात स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिलवाया, जिसने सारा लेन देन इस ड्राइवर के माध्यम से करने की बात कह कर हर तरह का अवैध और गलत काम करने के लिए कहते हुए कहा कि किसी की परवाह नहीं करनी।

सरकारी ड्राइवर 70 हजार रुपये की मांग करने लगा

उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का यह कथित सरकारी ड्राइवर 70 हजार रुपये की मांग करने लगा, जिसकी सूचना उसने विजिलेंस के आई.जी, को दी और उनके द्वारा गठित की डी.एस.पी. वरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में टीम ने उससे पैसे लेने आए 2 पंजाब के और 2 हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथों काबू किया। उनमें एक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी भी शामिल हैं।

money
money

इस मामले को लेकर वरिंदर सिंह गिल डी.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि पातड़ा के एक निजी डॉक्टर की शिकायत 70 हजार की रिश्वत स्वास्थ्य विभाग के 4 कर्मचारियों को रंगे हाथ काबू किया है, जिनके नाम बाद में बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *