Jalandhar News: जालंधर वेस्ट के MLA मोहिंदर भगत ने ली शपथ, क्या मंत्री बनेंगे?

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) के उपचुनाव (By Poll) में जीत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने आज विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की है। सियासी गलियारे में अब उनके मंत्रीमंडल में शामिल करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann)ने जालंधर वेस्ट में जीत हासिल करने के बाद जालंधर से मंत्री बनाने का वादा किया था। मोहिंदर भगत ने शपथ मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ली।

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat

CM ने मुंह मीठा करवाया

जालंधर वेस्ट के नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत ने विधानसभा में स्पीकर के दफ्तर में विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की। मोहिंदर भगत ने शपथ ग्रहण करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान से परिवार सहित मुलाकात की।

गौरतलब है कि जालंधर वेस्ट में मोहिंदर भगत को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा था, जो बड़े मार्जन के साथ जीते। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ग्रहण करने के बाद मोहिंदर भगत का मुंह मीठा करवाया।

Mohinder Bhagat
Mohinder Bhagat

विधानसभा का हिस्सा बन चुके

वहीं मोहिंदर भगत आज रस्मी तौर पर विधानसभा का हिस्सा बन चुके हैं। उनका अढ़ाई साल का कार्यकाल होगा। बता दें कि जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर मोहिंदर भगत सिंह ने 37,325 के मार्जन से उपचुनाव में जीत हासिल की।

Sheetal-Angural
Sheetal-Angural

मोहिंदर भगत भाजपा के उम्मीदवार शीतल अंगुराल को हरा कर जीते हैं। कांग्रेस के साथ भी इनका मुकाबला दिलचस्प था। जालंधर वेस्ट में हुए उपचुनाव में मोहिंदर भगत को 55,246, भाजपा 17,921, कांग्रेस 16,757 व अकाली दल 1,242 वोटें मिली थीं।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *