Punjab News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बनाई फेक ID, पंजाब में FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Social Media Influencer) के नाम से फेक ID (Fake ID) बनाकर लोगों को गुमराह करने के मामले में यूपी की एक महिला सहित 2 लोगों पर FIR दर्ज की की गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

साइबर थाना पुलिस ने रोज एवन्यू निवासी युवक की शिकायत पर की है। SHO मनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया की यह उनके थाने की पहली FIR है। आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है।

Punjab News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बनाई फेक ID, पंजाब में FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाता है युवक

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और अपने अलग-अलग यूट्यूब चैनलों, फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोगों को विदेश में वीजा, नौकरियां लेने और विदेश में सैटल होने के बारे में जानकारी मुहैया करवाने के लिए वीडियो बनाकर अपलोड करता है।

फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी कर हरे जालसाज़

इस दौरान किसी अज्ञात लोगों ने मेरे नाम पर इंस्टाग्राम, फेसबुक पर अलग-अलग आईडी बना कर मेरी फोटो लगा दी। ताकि लोगों को लगे कि यह मेरा ही अकाउंट है।

अज्ञात लोगों ने फर्जी आईडी के जरिए भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनसे धोखाधड़ी की जाने लगी है। जालसाज़ों की इस हरकत के बारे में जब उसे पता चला तो उसने तुरंत इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना में दर्ज कराई।

Punjab News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बनाई फेक ID, पंजाब में FIR दर्ज

जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात लोगों द्वारा बनाई गई जाली आईडी की जांच की तो पता चला कि उक्त ID को प्रशांत जुरैल और यशोद्धा देवी निवासी कंजोली यूपी चला रहे है। जिनके खिलाफ पुलिस ने धारा 66(डी), आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मिठाई और समोसे के शौकीन हैं, तो ये वीडियो जरूर देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *