Punjab News: पंजाब में फौजी के परिवार से लाखों रुपए का फ्रॉड

Daily Samvad
3 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur) जिले के हलका दसूहा (Dasuha) के कोलियां गांव में एक फौजी का परिवार ऑन लाइन ठगी (Online Fraud) का शिकार हो गया। इतना ही नहीं ऑन लाईन ठगों ने फौजी की वेतन पर लोन भी ले लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए फौजी की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया की मेरे पति हरविंदर सिंह फौज में नौकरी करते है, वो गंगा नगर राजस्थान में तैनात हैं। आज सुबह 10 बजे के करीब मेरे पति हरविंदर ने मुझे फोन किया और बताया की उनके मोबाइल पर बार-बार मैसेज आ रहे है कि मेरे अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं।

Punjab News: पंजाब में फौजी के परिवार से लाखों रुपए का फ्रॉड

बैंक जाकर पता करने के लिए कहा

हरप्रीत ने कहा कि मेरे पति ने ऑनलाइन ठगी होने पर मुझे तुरंत बैंक जाकर पता करने के लिए कहा। मैं तुरंत अपनी ननद के साथ मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर स्थित बैंक आई, तो पता चला कि मेरे पति के खाते से 1 लाख 25 हजार की एक फिक्स डिपॉजिट, 25 हजार कैश निकाला गया है। इसके अलावा 5 लाख 82 हजार का लोन भी मेरे पति के नाम पर किसी ने उठा लिया है। यह सुनकर मेरे होश उड़ गए।

पीड़ित महिला ने की कार्रवाई करने की मांग

पीड़ित महिला का कहना है की जब हमने बैंक कर्मचारियों को इस ठगी की जानकारी दी, तो उन्होंने बताया की आपके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है।

Fraud-in-Punjab
Fraud-in-Punjab

ठगों ने जिस खाते में सारे पैसे ट्रांसफर किए है, वह बंगाल के कलकत्ता स्थित पंजाब नेशनल बैंक का खाता है। हरप्रीत कौर ने पंजाब नेशनल बैंक के समूह स्टाफ पर कार्रवाई में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है। कौर ने कहा कि मेरे पति की मेहनत की कमाई इन ठगों ने एक पल में ही लूट ली।

इस संबंध में मैने साइबर सेल को लिखित में शिकायत कर दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है जल्द से जल्द इन ठगों को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में यह ठग किसी और के साथ ऐसी ठगी ना करें।

मिठाई और समोसे के शौकीन हैं, तो ये वीडियो जरूर देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *