डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Panchang 20 July 2024: आज शनिवार का दिन है। यह शुभ दिन भगवान शनि (Lord Shani) की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा
आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें। आइए, पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग (Panchang 20 July 2024)
पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 06 बजकर 08 मिनट तक रहेगी।
ऋतु – वर्षा
चन्द्र राशि – धनु
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
चंद्रोदय – शाम 06 बजकर 41 मिनट पर
चंद्रास्त – सुबह 05 बजकर 06 मिनट पर।
शुभ मुहूर्त
रवि योग – सुबह 05 बजकर 36 मिनट से अगले दिन मध्य रात्रि 01 बजकर 49 मिनट तक
अमृत काल – रात्रि 09 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 14 मिनट से 04 बजकर 55 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल – सुबह 09 बजकर 06 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 05 बजकर 38 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक।
दिशा शूल – पूर्व
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।
चन्द्रबल
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन।