Punjab News: पंजाब के राज्यपाल आज से बॉर्डर एरिया के दौरे पर, 3 दिन चलेगा कार्यक्रम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित (Banbarilal Purohit) आज से 25 जुलाई तक सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे। इसकी शुरुआत वह पठानकोट (Pathankot) जिले से करेंगे। इस दौरान वह बमियाल में ग्राम रक्षा समितियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सीमावर्ती लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उनके साथ मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और डीजीपी पंजाब गौरव यादव समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल सीमावर्ती लोगों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। वह इससे पहले 5 बार सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर चुके हैं।

gaurav-yadav
gaurav-yadav

वहीं, पिछले दिनों अपने दौरों के दौरान उन्होंने नशाखोरी, अवैध खनन समेत कई मुद्दे उठाकर सरकार को घेरा था। इसके बाद राज्यपाल और सरकार के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। साथ ही इसे सरकार के अधीन इलाके में सीधा हस्तक्षेप बताया था।

तीन दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार

23 जुलाई को राज्यपाल सबसे पहले गुरदासपुर और पठानकोट के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसके बाद वे भारत-पाक सीमा पर स्थित ब्लॉक बमियाल के अंतर्गत आने वाले गांव चक्क अमीर विशेष का दौरा करेंगे।

Indo Pak Border
Indo Pak Border

इसके बाद वे गुरदासपुर जाएंगे और 25 जुलाई को फिरोजपुर का दौरा करेंगे। सभी जिलों में दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *