Weather Update: पंजाब के 9 जिलों में अलर्ट जारी, इस इलाके में होगी खूब बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update: सुस्त मानसून (Monsoon) के बीच मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब (Punjab) के होशियारपुर, गुरदासपुर और पठाकनकोट में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज बारिश (Rain) के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पंजाब में इस सीजन मानसून कमजोर रहा है। राज्य में जून से अब तक 43% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। लेकिन ये अलर्ट मात्र दो जिलों पठानकोट व होशियारपुर के लिए है।

weather
weather

पंजाब में पाकेट रेन ही रहेगी

मौसम विभाग ने गुरदासपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, बठिंडा व मानसा के लिए येलो अलर्ट। अन्य सभी जिलों में मंगलवार कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पंजाब में ऐसा मौसम बुधवार भी रहने का अनुमान है। लेकिन ये अलर्ट मात्र इन्हीं जिलों में रहने वाला है, जबकि अन्य पंजाब में पाकेट रेन ही रहेगी।

आपको बता दें कि बीते साल जहां पंजाब बाढ़ की चपेट में था, वहीं इस साल सुस्त मानसून ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। पंजाब में 1 जून से अभी तक 43% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। पंजाब के मात्र चार जिले पठानकोट, तरनतारन, संगरूर व मानसा ही हैं, जहां सामान्य बारिश रही है।

weather update
weather update

इन जिलों में कम बारिश

6 जिलों फतेहगढ़ साहिब में 80%, बठिंडा में 71%, फिरोजपुर में 64%, एसबीएस नगर में 61%, रूपनगर में 61 % और एसएएस नगर में 71% तक कम बारिश हुई है। जबकि अन्य जिलों में 30 से 59% तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

शहरों का तापमान

अमृतसर- बीती शाम अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- सोमवार शाम अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

weather
weather

लुधियाना- सोमवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला- सोमवार शाम तापमान 32.9 डिग्री रहा। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश की संभावनाएं। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहेगा।

मोहाली- सोमवार का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान। तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *